2% DA hike for central govt employees
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार (28 Mar 2025) को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है (w.e.f. 01.01.2025)। कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह स्पष्ट किया।
इससे करीब 48.66 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 66.55 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।इस संशोधन के साथ, डीए 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा, जिससे अनुमानित 8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होगी।यह बढ़ोतरी स्वीकृत फॉर्मूले के मुताबिक है, जो 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है। आखिरी बढ़ोतरी जुलाई 2024 में हुई थी, जब डीए 50% से बढ़ाकर 53% कर दिया गया था।
वर्तमान समय में इस डीए और डीआर बढ़ने से सरकारी खजाने पर लगभग 7,716 करोड़ रुपये का असर पड़ने वाले हैं करके अर्थनीतिज्ञों का मानना है।
Also Read :-
Post a Comment